सूर्य राशि परिवर्तन का विभिन्न राशि वालों पर प्रभाव

सूर्य का राशि परिवर्तन तथा विभिन्न राशियों पर उसका प्रभाव- पहले ब्लॉग में हम सूर्य राशि परिवर्तन पर एक सामान्य विश्लेषण प्रस्तुत कर चुके हैं।अब हम विशेष राशियों पर होने वाले शुभ-अशुभ प्रभाव की चर्चा करेंगे। जब सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा होगा तब गोचर का चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा। शास्त्रों में मुर्ती निर्णय पद्धति द्वारा विभिन्न राशियों पर सूर्य के होने वाले प्रभाव के बारे में उल्लेख किया है।हम उसी को आधार बना कर विशेष जन्म राशि वालों के लिए स्वर्ण पद होने पर - बहुत शुभ, कल्याण प्रद रजत पद होने पर- सामान्य शुभ , संतोष प्रद ताम्र पद होने पर- विलंब,बाधा , किंचित अशुभ लौह पद- बहुत अशुभ तथा अनिष्ट प्रद होने की बात बता रहे है। चुंकि हम सूर्य राशि परिवर्तन की चर्चा कर रहे हैं अतः हमें सुर्य के कारकत्वो पर ध्यान रखना चाहिए। सूर्य सत्ता,राजप्रशासनिक कार्यो, पिता,बाॅस,गाड फादर,राजा,यश, स्वास्थ्य, आरोग्य,प्रशासक, न्याय व्यवस्था ,पद प्राप्ति आदि सूर्य से प्रभावित है। अतः इन क्षेत्रों में उत्थान या पतन होने संभावनाएं रहेंगी। मकर, सिंह, मिथुन - में तीन भाग्यशाली राशियां हैं जो मुर्ती निर्णय के स्वर्ण पद में होने बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगी। ये राशि वालों के लिए इस महीने अच्छे अवसर के साथ पद प्राप्ति, पदोन्नति तथा उच्च अधिकारियों से संबंधों में सुधार होगा। प्रशासनिक कार्यों से मान-सम्मान प्राप्त होगा।जो व्यक्ति कोर्ट केश में फंसे हुए हैं, उनके लिए यह महिना उनके पक्ष में परिणाम पाने वाला हो सकता है।
वृषभ,तुला, कुंभ - ये राशि वाले रजत पद में हैं। संतोष जनक परिणाम प्राप्त होंगे। मेष, कन्या ,धनु - में राशि वालों के लिए परिणाम विलम्ब से प्राप्त होंगे। बाधाएं आएंगी। कर्क,वृश्चिक मीन राशि- ये राशि वालों के लिए यह समय अरिष्ट प्रद रहेगा। अतः इन्हें स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखनी होगी। कार्यो में असफलता ,बांस या पिता तुल्य व्यक्तियों से झगड़े, दुःख तथा परेशानियां प्राप्त होगी। सूर्य को मजबूत करने हेतु सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।

Comments

  1. Uttam, shabd kathin hai parantu ��������

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत धन्यवाद तथा आभार 🙏🙏
      कृपया ब्लॉग को फालो भी करें
      🙏🙏

      Delete
  2. Badiya ����������������

    ReplyDelete
    Replies
    1. ऋतु शर्मा जी बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🌺
      कृपया ब्लॉग को बालों भी करें
      🙏🙏

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Impact of Jupiter in Current Scenario

क्या कहती है कि योगी की शपथ ग्रहण कुंडली:

राहु गोचर का विभिन्न राशियों पर प्रभाव